शब्द और पद: परिभाषा, उदाहरण, शब्द और पद में अंतर | Shabd Aur Pad | हिंदी कहानी | Hindi Kahani |

Hindi Kahani
2 min readMar 18, 2021

March 13, 2021 / / HindiGrammar / Pad Kise Kahate Hain?, shabd aur pad kise kahate hain, Shabd Aur Pad Mein Antar, Shabd Kise Kahate Hain?, पद किसे कहते हैं?, पद की परिभाषा, शब्द और पद का उदाहरण, शब्द और पद की परिभाषा, शब्द और पद में अंतर, शब्द और पद में अंतर उदाहरण सहित, शब्द किसे कहते हैं? / 3 minutes of reading / By

शब्द और पद, शब्द और पद का उदाहरण, शब्द और पद में अंतर, shabd aur pad kise kahate hain: नीचे लिखे लेखों के माध्यम से हम शब्द और पद के विषय में विस्तार पूर्वक जानेंगे। सबसे बड़ी बात, हम शब्द और पद में अंतर करना जानेंगे।

शब्द किसे कहते हैं? Shabd Kise Kahate Hain?

जब एक से अधिक वर्ण या ध्वनियाँ आपस में मिलकर एक सार्थक वर्ण-समूह बनाते हैं तब उसे शब्द कहते हैं। अर्थात् वर्णों के मेल से जब एक सार्थक वर्ण-समूह बनता है तो उसे शब्द कहते हैं। वर्णों के सार्थक (जिस शब्द का कोई अर्थ हो) मेल से शब्द बनते हैं।
उदाहरण-
मोहन = म्+ओ+ह्+अ+न्+अ
तालाब=त्+आ+ल्+आ+ब्+अ
तीर= त्+ई+र्+अ

उपयुक्त उदाहरण में ध्वनियाँ या वर्ण आपस में मिलकर एक सार्थक शब्द बना रहे हैं। मोहन, तालाब, तीर यह सभी “शब्द” है। क्योंकि इन शब्दों का सही अर्थ हमें प्राप्त हो रहा है। उपर्युक्त परिभाषा और उदाहरण से स्पष्ट हो जाता है कि सार्थक वर्ण-समूह को ही “शब्द” कहा जाता है। शब्द हमेशा स्वतंत्र होते हैं।

  • शब्द को निम्नलिखित वाक्यों से भी समझ सकते हैं।
  • ध्वनि या या वर्णों के सार्थक मेल से शब्द बनते हैं।
  • शब्द हमेशा सार्थक वर्ण समूह होता है। जिस शब्द का कोई अर्थ निकले।

ध्वनियों या वर्णों के मेल से शब्द बनते हैं, मगर केवल वर्णों के मिला देने या जोड़ देने से शब्द नहीं बनता है। बल्कि किसी वर्ण-समूह को शब्द तभी कह सकते हैं जब उस शब्द का सही अर्थ हमें मिलता है।
उदाहरण-
त+वा+र+ल= तवारल
न+म+का=नमका
ब+सा+र+त=बसारत

उपयुक्त उदाहरण में तवारल, नमका, बसारत कोई शब्द नहीं है। क्योंकि इन शब्दों का कोई सार्थक अर्थ हमें नहीं प्राप्त हो रहा है। अगर हम इन्हीं वर्णों को सही क्रम में जोड़े तब इनका एक सार्थक मेल बनता है तथा इन शब्दों का एक सही अर्थ हमें प्राप्त होता है।
उदाहरण-
त+ल+वा+र=तलवार
म+का+न=मकान
ब+र+सा+त=बरसात

continue reading

Originally published at https://www.hindikahani.xyz.

--

--

Hindi Kahani

This is one of the best Blog for free Hindi Kahani, Hindi Essay, Hindi Letters, Moral Stories, Biography and much more. https://www.hindikahani.xyz/